लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में दिल्ली सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 01:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली में शनिवार देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक की मौत हो गई। वह घटना के समय बाबा हरिदास नगर में ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पुनीत गुप्ता के रूप में हुई है। वह पांडव नगर के गणेश नगर इलाके में रहता था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मुख्य नागलोई मार्ग पर दुर्घटना की जानकारी देर रात एक बजकर 12 मिनट पर मिली।

पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ के रहनेवाले आरोपी देविंद्र सिंह को पकड़ कर घटना में शामिल उसका ट्रक जब्त कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि गुप्ता इस दुर्घटना में घायल हो गया था और द्वारका के वेंकेटेश्वर अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत बता दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी