लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों के 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल 29 जुलाई को मणिपुर जाएगा, राज्य के हालात का जायजा लेगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 18:12 IST

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉंन्फ्रेंस करके ये जानकारी दी गई कि 26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) के 20 सदस्यों का डेलिगेशन 29 जुलाई की सुबह मणिपुर जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जाएगाकांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉंन्फ्रेंस करके ये जानकारी दी गईप्रतिनिधिमंडल 29 जुलाई को जाएगा और 30 तक रुकेगा

नई दिल्ली: मणिपुर के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर विपक्षी दलों के 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य की स्थिति का जायजा लेने जाएगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉंन्फ्रेंस करके ये जानकारी दी गई कि 26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) के 20 सदस्यों का डेलिगेशन 29 जुलाई की सुबह मणिपुर जाएगा।  

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "INDIA के 20 सदस्यों का डेलिगेशन कल सुबह मणिपुर जाएगा।  ये डेलिगेशन वहां रिलीफ कैंप्स में लोगों से बात करेगा और फिर गवर्नर के समक्ष उनकी बात रखी जाएगी। हम मणिपुर में फिर से शांति कायम करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। विपक्षी पार्टियां मणिपुर पर लगातार चर्चा की मांग कर रही हैं। चर्चा के लिए नोटिस दे रही हैं, बैठक कर रही हैं, मीडिया के जरिए अपील कर रही हैं। राहुल गांधी जी समेत कई वरिष्ठ नेता मणिपुर गए। हमने कई बातों का खुलासा किया, जो सरकार द्वारा छुपाया जा रहा था।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, "जब से मानसून सत्र शुरु हुआ है, हम लगातार मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। आज 47 सांसदों ने 267 के तहत नोटिस देकर चर्चा की मांग की, लेकिन चर्चा न लोकसभा में हो रही है और न राज्यसभा में। PM मोदी मणिपुर पर बात करने की बजाय दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सलाह दे रहे हैं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और मणिपुर पर चर्चा करें। पिछले 86 दिनों से मणिपुर में नरसंहार, हिंसा और बलात्कार हो रहे हैं। सरकार से लूटे हुए हथियार घर-घर, गली-गली पाए जा रहे हैं, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया है। PM मोदी और NDA के अंदर न ही मणिपुर हिंसा को सुलझाने की इच्छा है और न ही क्षमता है।" 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर के घरों में हथियार पाए जा रहे हैं। ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। पीएम मोदी को संसद में आकर बयान देना चाहिए और मणिपुर में शांति के लिए रोडमैप तैयार करना चाहिए। 

टॅग्स :मणिपुरइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेससंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील