लाइव न्यूज़ :

एक ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का मसौदा: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 4, 2020 04:41 IST

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इतिहास बताता है कि ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाते हैं। यह राव ही थे जिन्होंने अंबेडकर को अपने से आगे रखा। हमें अंबेडकर पर गर्व है क्योंकि उन्होंने 25 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में अपने भाषण में इसे कबूल किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शुक्रवार को दावा किया कि डॉ. बी आर अंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करने का श्रेय बी एन राव को दिया था जो एक ब्राह्मण थे। उन्होंने दूसरे विशाल ब्राह्मण कारोबारी सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर यह भी दावा किया कि अभिजीत बनर्जी समेत नौ भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से आठ ब्राह्मण हैं।

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शुक्रवार को दावा किया कि डॉ. बी आर अंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करने का श्रेय बी एन राव को दिया था जो एक ब्राह्मण थे। उन्होंने दूसरे विशाल ब्राह्मण कारोबारी सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर यह भी दावा किया कि अभिजीत बनर्जी समेत नौ भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से आठ ब्राह्मण हैं। अहमदाबाद के पास अडलाज में यह सम्मेलन हो रहा है।

स्वयं ब्राह्मण त्रिवेदी ने कहा, ‘‘क्या आपको पता है कि 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया और फिर संविधान का मसौदा तैयार किया गया। क्या आपको मालूम है कि किसने डॉ. बीआर अंबेडकर को मसौदा दिया? जब भी संविधान की बात आती है तो हम सभी सम्मान के साथ अंबेडकर का नाम लेते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनके (अंबेडकर के) अपने ही शब्दों में मसौदा बी एन राव- बंगाल नरसिंह राव (ब्राह्मण) ने तैयार किया।’’ इस सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इतिहास बताता है कि ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाते हैं। यह राव ही थे जिन्होंने अंबेडकर को अपने से आगे रखा। हमें अंबेडकर पर गर्व है क्योंकि उन्होंने 25 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में अपने भाषण में इसे कबूल किया।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘और मैं उनको ही उद्धृत करता हूं ‘‘जो श्रेय मुझे दिया गया है, वह वाकई मेरा है ही नहीं। यह बीएन राव का है।’’

टॅग्स :बी आर अंबेडकरगुजरातविजय रुपानीलोकमत हिंदी समाचारअभिजीत बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?