महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 98 नये मामले
By भाषा | Published: November 22, 2021 09:31 AM2021-11-22T09:31:33+5:302021-11-22T09:31:33+5:30
ठाणे (महाराष्ट्र), 22 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 98 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,454 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। वहीं, संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,572 ही है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,453 हो गई और मृतक संख्या 3,292 है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।