लाइव न्यूज़ :

Himachal Flood: हिमाचल प्रदेश बाढ़ का कहर, 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की जान गई

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2023 21:00 IST

पर्वतीय राज्य में 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की जान जा चुकी है। भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 34 मौतें हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की जान जा चुकी हैभूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 34 मौतें हुईं प्रदेश के लाहौल और स्पीति के चंद्रताल में पांच दिनों से फंसे सभी 256 पर्यटकों को निकाला गया

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने कहर बरपाया है। राज्य को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से आई बाढ़ से लोगों का जनजीवन तहस-नहस हो गया है। राज्य में 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की जान जा चुकी है। भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 34 मौतें हुईं।

वहीं बचाव कर्मियों ने आज हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के चंद्रताल में पांच दिनों से फंसे सभी 256 पर्यटकों को निकाल लिया, क्योंकि बर्फबारी के कारण घटनास्थल तक जाने वाली सड़क अवरुद्ध हो गई थी।

अधिकारियों का दावा है कि पिछले चार दिनों में राज्य में 60,000 पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लेकिन कसोल, खीरगंगा और आसपास के इलाकों में विभिन्न स्थानों पर फंसे 10,000 पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर जाने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि वे अपनी कारों को पीछे नहीं छोड़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने मंडी में बाढ़ प्रभावित थुनाग उपमंडल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने और बाढ़ में बहे घर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने बाढ़ से बचने के लिए थुनाग नदी को चैनलाइज करने के भी निर्देश दिए।

इस बीच, जयराम ठाकुर ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हिमाचल के मौजूदा हालात से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि हिमाचल के पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए