लाइव न्यूज़ :

केरल और पश्चिम बंगाल में NIA की बड़ी कार्रवाई, अल कायदा से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 09:27 IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में NAI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल कायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी योजना देश के कई इलाकों में आतंकी हमले की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल और पश्चिम बंगाल में अल कायदा से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तारपश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में NIA की छापेमारी में हुई गिरफ्तारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल और पश्चिम बंगाल में कई छापे मारते हुए आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ये छापे पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुल में मारे गए हैं।

एनआईए ने अपने एक बयान में कहा है कि शुरुआत जांच में ये बात सामने आई है कि ये लड़के सोशल मीडिया पर अल कायदा के आतंकियों के प्रभाव में आए थे। साथ ही वे दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाके में हमले की योजना के लिए प्रेरित हुए थे।

ANI की ओर से साथ ही बताया गया, ' ये मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन उगाही में लगा था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों और गोला-बारूद की खरीद के लिए नई दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। इन गिरफ्तारी से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमले के खतरे को रोकने में कामयाबी मिली है।

बंगाल से 6 और केरल से तीन गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से 6 और केरल से तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। एनआईए के अनुसार, 'इन गिरफ्तार लोगों के पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, देशी बंदूक, एक स्थानीय रूप से निर्मित शरीर को बचाने वाला कवच, घर पर विस्फोट बनाए जाने संबंधी लेख और साहित्य जब्त किए गए हैं।'

जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनके नाम- मुर्शीद हसन, ल्याकुब बिस्वास, मोशरफ हुसैन, नजमुस साकिब, अबु सुफियान, मैनुल मॉन्डल, लियु यियान अहमद, अल मामुन कमाल और अतितुर रहमान हैं। इन्हें पुलिस की हिरासत में लेने के लिए आज केरल और पश्चिम बंगाल के कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :एनआईएपश्चिम बंगालआतंकवादीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब