लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 865 नए मामले, सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:30 IST

Open in App

पटना, नौ नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान सात और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,151 तक पहुंच गई। वहीं, इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,23,477 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार, सारण में दो तथा मधेपुरा जिले में एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 865 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 2,23,477 हो गये हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,15,934 नमूनों की जांच की गयी और कोविड-19 के 851 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 12105731 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,15,587 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में 6,738 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.47 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए