लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 849 नये मामले

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:44 IST

Open in App

ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 849 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,10,072 हो गयी, जबकि सात और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 8,035 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 में से 28 जिलों में नए मामले सामने आए। खुर्दा में सर्वाधिक 341, कटक में 117 और बालासोर में 51 नए मामले सामने आए। कोरापुट और नुआपाड़ा में भी संक्रमण के मामले सामने आए। राज्य में अभी 7,345 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को 738 लोगों के ठीके होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,94,639 हो गई। विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक 1.82 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 71,247 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। राज्य में संक्रमण की दर 5.52 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 2,25,46,802 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 55,09,936 लोगों को दोनों खुराके दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?