लाइव न्यूज़ :

Mumbai Airport: 80 साल के बुजुर्ग की मौत, 'जीवनसाथी' के साथ 1.5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 12:09 IST

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर विमान पकड़ने के लिए भारी तदाद में यात्री आते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को असुविधा भी झेलनी पड़ती है। दरअसल, व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिलने से एक बुजुर्ग को पैदल चलना पड़ा, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देव्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिलने से एक बुजुर्ग को पैदल चलना पड़ाइमीग्रेशन-काउंटर के पास आया दिल का दौरा, मौत न्यूयॉर्क से मुंबई वाली विमान में सवार था बुजुर्ग

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर विमान पकड़ने के लिए भारी तदाद में यात्री आते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को असुविधा भी झेलनी पड़ती है। दरअसल, व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिलने से एक बुजुर्ग को पैदल चलना पड़ा, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी जीवनसाथी के साथ 1.5 किलोमीटर पैदल चला था। बुजुर्ग की उम्र 80 साल की थी।

वह अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे। यहां पर व्हील चेयर की सुविधा उन्हें नहीं मिली। जबकि, उन्होंने दो व्हील चेयर की बुकिंग पहले से की थी। व्हील चेयर की कमी के चलते उन्हें सिर्फ एक व्हील चेयर ही दिया गया। दोनों ने तय किया कि पत्नी व्हील चेयर का इस्तेमाल करेगी और पति उसके बगल में चलेगा। दुर्भाग्य से जब तक इमीग्रेशन-काउंटर पर पहुंचे, बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ने के कारण जमीन पर अचेत होकर गिए गए।

आनन-फानन में उन्हें नानावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। न्यूयॉर्क-मुंबई उड़ान सुबह 11.30 बजे उतरने वाली थी लेकिन सोमवार को यह देर से दोपहर 2.10 बजे उतरी। अब इस पूरे मामले पर एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई वाली उड़ान में हमारे यात्री में से एक अपनी पत्नी के साथ इमीग्रेशन-काउंटर की ओर बढ़ते समय बीमार हो गए। व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण हमने यात्री से व्हीलचेयर सहायता उपलब्ध होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था।

लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना। बीमार होने के बाद हवाईअड्डे पर उनका इलाज कर रहे डॉक्टर की सलाह के अनुसार, यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्हीलचेयर की मांग करने वाले प्रत्येक यात्री को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने की स्पष्ट रूप से निर्धारित नीति बनाई है। 

टॅग्स :मुंबईएयर इंडियाAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?