लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से मरने वाले 80 प्रतिशत 50 साल से ज्यादा उम्र के, अब तक हो चुकी है 47 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 18:09 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 2081 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 47 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना से मरने वालों में 80 प्रतिशत लोग 50 साल से ज्यादा उम्र के थे।केजरीवाल ने बताया मरने वालों में 83 प्रतिशत लोगों ऐसे थे जो किसी और बीमारी से भी ग्रस्त थे।केजरीवाल ने कहा ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखें जो ज्यादा उम्र के हैं और जिनको कोई बीमारी है।

कोरोना वायरस का कहर देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक यहां 2081 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 47 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 80 प्रतिशत लोग 50 साल से ज्यादा उम्र के थे और 83 फीसदी लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया, "मरने वालों में से 80 प्रतिशत लोग 50 साल से ज्यादा उम्र के थे, इनमें से 83 प्रतिशत लोगों ऐसे थे जो किसी और बीमारी से भी ग्रस्त थे, इसलिए अपने परिवार के ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखें जो ज्यादा उम्र के हैं और जिनको कोई बीमारी है।"

केजरीवाल ने बताया, " दिल्ली में सोमवार रात तक 2081 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं, इसमें से 431 ठीक हो चुके हैं और अपने घर जा चुके हैं।" इसके साथ ही उन्होंने बताया, "अभी भी दिल्ली में 1603 सक्रिय मामले हैं, सोमवार को हमने 1397 सैंपल लिए थे इसमें से केवल 78 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।" बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में 47 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

अरविंद केजरीवाल  30 लाख और लोगों को फ्री राशन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "आज दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 30 लाख और लोगों को भी फ्री राशन दिया जाएगा, ये ऐसे लोग हैं जिनके पास कोई राशन कार्ड नहीं है।"

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 603 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3259 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 15122 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?