देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत मोदी सरकार के विकास का दर्दनाक उदाहरण: कांग्रेस

By भाषा | Published: June 20, 2021 08:55 PM2021-06-20T20:55:22+5:302021-06-20T20:55:22+5:30

80 crore people in the country need free ration, painful example of Modi government's development: Congress | देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत मोदी सरकार के विकास का दर्दनाक उदाहरण: कांग्रेस

देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत मोदी सरकार के विकास का दर्दनाक उदाहरण: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 20 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की कुल 135 करोड़ जनता में से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत पड़ रही है जो मोदी सरकार में विकास का एक और दर्दनाक उदाहरण है।

गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘135 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोगों को ‘गरीब कल्याण’ के तहत मुफ्त राशन की जरूरत है। मोदी सरकार के ‘विकास’ का एक और दर्दनाक उदाहरण।’’

कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर लगाये गये उच्च कर को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘कर वसूली में पीएचडी।’’

खबर में दावा किया गया है कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर से जो धन अर्जित किया है, वह आयकर और कॉर्पोरेट कर से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 80 crore people in the country need free ration, painful example of Modi government's development: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे