लाइव न्यूज़ :

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, बाढ़ प्रभावित इलाके से 7800 लोगों को निकाला गया

By भाषा | Updated: July 30, 2020 23:17 IST

बिहार सरकार ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बाढ़ राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य में एनडीआरएफ की कुल 21 टीमें तैनात की गयी है।

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गुरुवार को आठ लोगों की मौत हो गयी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। आकाशीय बिजली गिरने से से शेखपुरा जिले में तीन, जमुई में तीन, सीवान और बेगूसराय जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाके से 7800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 7,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य में बल की कुल 21 टीमें तैनात की गयी है।

उन्होंने बताया, ‘‘मौजूदा मानसून के दौरान एनडीआरएफ की टीमों ने बिहार में 7840 लोगों और 265 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘टीम ने जरूरतमंदों को भोजन के 8,350 पैकेट और 2360 किलोग्राम खाने के सामान भी बांटे हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि दरभंगा, पूर्वी चंपारण और सारण जिले से बृहस्पतिवार को 215 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि दल के कर्मी प्रभावित इलाके में राहत सामग्री बांटने में राज्य के प्रशासन की भी मदद कर रहे हैं । आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हुई है और 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।

टॅग्स :बिहारबाढ़नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?