लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव में 74 महिलाएं लड़ रही हैं चुनाव

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:48 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन अप्रैल राजनीतिक पार्टियों ने असम की 49.35 प्रतिशत की महिला आबादी को रिझाने की कोशिश की है लेकिन उन्होंने असम विधानसभा के तीन चरण के चुनाव के लिए केवल 74 महिला उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है।

विधानसभा के पिछले दो चुनावों की तुलना में इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या कम है।

वर्ष 2016 का चुनाव 91 महिलाओं ने लड़ा था और आठ ने जीत हासिल की थी जबकि 2011 में 85 महिलाएं चुनावी रण में उतरी थी और 14 विधानसभा पहुंची थी जो अब तक सबसे ज्यादा है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 946 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 74 महिलाएं हैं जो कुल प्रत्याशियों का महज़ 14 फीसदी है।

खराब प्रतिनिधित्व के बावजूद भी, पहले चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मतदान केंद्र का रुख किया। 40,32,481 पंजीकृत महिला मतदाताओं में से 76.07 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि 40,77,210 पंजीकृत पुरुष मतदाताओं में से 75.79 प्रतिशत ने अपना वोट डाला था। वहीं तीसरे लिंग के 124 वोट थे जिनमें से 11.29 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

दूसरे चरण के चुनाव में पंजीकृत 36,09,959 मतदाताओं में से 80.94 प्रतिशत ने वोट डाला था जबकि 37,34,537 पुरुष मतदाताओं में से 81 प्रतिशत ने और तीसरे लिंग के 135 मतदाताओं में से 5.9 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने नौ महिलाओं को टिकट दिया है जबकि उसके गठबंधन सहयोगी एआईयूडीएफ, राष्ट्रीय जनता दल और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक-एक महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने कुल 12 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है जो 2016 के विधानसभा चुनाव से कम है जब कांग्रेस ने 16 महिलाओं पर भरोसा जताया था।

इसी तरह से भाजपा ने सात महिलाओं को टिकट दिया है जो पिछले चुनावों की तुलना में एक ज्यादा है। उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद ने दो महिलाओं को टिकट दिया है।

नव गठित असम जातीय परिषद (एजेपी) ने सात महिला उम्मीदवारों को उतारा है जबकि अन्य नव गठित पार्टी रायजोर दल ने एक महिला को टिकट दिया है। एजेपी और रायजोर दल के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

एसयूसीआई (सी) नाम की राजनीतिक पार्टी ने सबसे ज्यादा आठ महिलाओं को टिकट दिया है। इसके बाद वोटर्स इंटरनेशल पार्टी (वीपीआई) ने तीन और भारतीय गण परिषद ने दो महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं 24 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'