लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल देश में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 1,87,62,976 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

जिन राज्यों में संक्रमण के नए मामलों के 73.05 प्रतिशत मामले सामने आए हैं, उनमें कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 66,159, इसके बाद केरल में 38,607 और उत्तर प्रदेश में 35,104 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक (19,20,107) नमूनों की जांच की गई है। देश में यह एक दिन में की गई सर्वाधिक जांच हैं।

देश में अभी 31,70,228 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। संक्रमण के कुल उपचाराधीन मामलों में एक दिन में 85,414 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामलों में से 78.18 प्रतिशत मामले 11 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार-में सामने आए हैं।

उसने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मृत्युदर गिर रही है और इस समय यह 1.11 प्रतिशत है।’’

पिछले 24 घंटे में 3,498 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 77.44 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों में हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 771 और इसके बाद दिल्ली में 395 लोगों की मौत हुई है।

भारत में एक दिन में 2,97,540 लोग बीमारी से ठीक हुए है और अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,84,418 हो गई है, जिनमें से 76.61 प्रतिशत लोग 10 राज्यों में हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान ने महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने और मनोसामाजिक समर्थन देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, जो चौबीसों घंटे सेवा में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता