लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में पत्थरबाजी करने वाले गिरफ्तार 5 आरोपी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए 73 पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 10:59 IST

मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के मौत के बाद उनके परिवार को क्वॉरेंटाइन में ले जाने आई मेडिकल टीम और पुलिस पर 15 अप्रैल को पथराव किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि सभी 73 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग जगहों पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। मुरादाबाद जिले में 15 अप्रैल को पथराव मामले में मेडिकल टीम और पुलिस के 4 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले पांच आरोपी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उनके संपर्क में आए  नागफनी पुलिस स्टेशन थाने के 73 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इन सभी पुलिसवालों को जिले के अलग-अलग होटलों में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया है।  73 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस अब उन पांच संक्रमित पाए गए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन करने वाली है। ये पांचों कोरोना संक्रमित पाए गए उन 17 गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं। जिन्हे पुलिस ने 15 अप्रैल को मेडिकल टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि सभी 73 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग जगहों पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उनके नमूनों को टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमारे पास नागफनी पुलिस स्टेशन में स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त स्टाफ है।"

मुरादाबाद पथराव मामले में पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी शामिल

मुरादाबाद जिले में 15 अप्रैल को पथराव मामले में मेडिकल टीम और पुलिस के 4 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान ड्रोन कैमरे की मदद से की थी। लॉकडाउन की वजह से यूपी में पुलिस ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़े गए लोगों की पहचान की गई थी।  घटनास्थल के पास महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए थे। 

जानें क्या था पूरा मामला? 

मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को पृथक केंद्र ले जाने के लिए आई एक मेडिकल टीम और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इस वारदात में एक डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ के तीन लोग जख्मी हो गए थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के आदेश देते हुए कहा कि पथराव में हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई इन आरोपियों से की जाए। घटना में घायल डॉक्टर एस.सी अग्रवाल ने घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अचानक हमला किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह