जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 72 नए मामले
By भाषा | Published: October 24, 2021 09:35 PM2021-10-24T21:35:28+5:302021-10-24T21:35:28+5:30
श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 72 नए मामले आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख 31 हजार 638 हो गई। वहीं, इस महामारी से पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन नये मामलों में से जम्मू संभाग से 10 और कश्मीर संभाग से 62 मामले आए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 866 है, जबकि तीन लाख 26 हजार 343 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से अब तक 4429 मरीजों की मौत हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।