लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच ग्वालियर में बड़ा हादसा, दुकान सह आवासीय परिसर में लगी आग में 7 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 14:30 IST

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दुकान सह आवासीय परिसर में लगी भयंकर आग में 7 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के ग्वालियर में पेंट की दुकान में लगी आग में चार बच्चों और तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।अधिकारी ने बताया कि पेंट की दुकान पर सुबह लगभग 10 बजे विस्फोट हुआ और जल्द ही आग इसके ऊपर स्थित घरों में फैल गई।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हुआ है और यहां दुकान सह आवासीय परिसर में मौजूद एक पेंट की दुकान में सोमवार को भयंकर आग लग गई, जिसमें चार बच्चों और तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों की मौत के अलावा घटना में चार लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं और कुछ लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शहर के इंदरगंज इलाके में रोशनीघर मार्ग पर रंगवाला नाम से पेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे इस दुकान में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दुकान और उसके ऊपर व साथ में लगे मकान में आग फैल गई। दुकान में पेंट और ज्वलनशील पदार्थ भरा था, जिसके कारण यह आग तेजी से फैली।

तोमर ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर घर के पुरुष थे और दूसरी मंजिल पर महिलाएं और बच्चे थे। आग तेजी से फैली, जिसके कारण दूसरी मंजिल पर बच्चे और महिलाएं फंसे रह गए। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों का अमला आग बुझाने आया, लेकिन तेजी से फैलती आग के कारण तीन महिलाएं और चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और वहां राहत कार्य जारी है। दमकल व पुलिस के कर्मी पीछे से मकान में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि दो बच्चों सहित कुछ महिलाओं को जली हुई अवस्था में बाहर निकाला गया है। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी मृतकों के नाम पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं। जिन मकानों में आग लगी है, उसमें कुल 16 लोग थे, जिसमें से चार बच्चे, छह महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इसमें से चार बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :ग्वालियरभीषण आगमध्य प्रदेशअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया