लाइव न्यूज़ :

पुणे हादसे में हुए 7 मजदूरों की मौत मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 07:45 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने कहा, ‘‘ हमने ठेका कंपनी के चार कर्मियों को गिरफ्तार किया है जिनमें परियोजना प्रबंधन, उसके सहायक, सुरक्षा सुपरवाइजर और श्रमिक अनुबंधन सुपरवाइजर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुवार पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में देर रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया थाहादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई थी वहीं पांच घायल हो गए थेपुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है

पुणेः पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से बिहार के रहने वाले 7  मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परियोजना प्रबंधक और ठेका कंपनी के तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम को भादंसं की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 336 (दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला लापरवाही भरा कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने कहा, ‘‘ हमने ठेका कंपनी के चार कर्मियों को गिरफ्तार किया है जिनमें परियोजना प्रबंधन, उसके सहायक, सुरक्षा सुपरवाइजर और श्रमिक अनुबंधन सुपरवाइजर शामिल हैं। उन्होंने कहा , ‘‘भूमिगत तल पर एक ‘स्लैब’ बनाने के लिए लगाया गया स्टील का ढांचा गुरुवार देर रात ढह गया। वहां काम कर रहे 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पुणे की एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ अपने भाई ताबिज आलम को इस हादसे में गंवा चुके 24 वर्षीय मोहम्मद अंजार ने कहा कि आलम काम की तलाश में छह माह पहल ही बिहार के बेलोन गांव से पुणे आया था। उसने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर कोई सुरक्षा उपाय नहीं किया गया था। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता और नगर निकाय प्रमुख कुणाल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।

कुणाल कुमार ने कहा, ‘‘ स्टील के ढांचे को किसी चीज़ से सहारा नहीं दिया गया था, इसलिए वह ढह गया। घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी की देखरेख में एक समिति का गठन किया गया है। पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीओईपी) को भी निर्माण में खामी, यदि कोई हो तो, उसका पता लगाने के लिए जांच में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रूपये की अनुग्रह राशि घोषित की और कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :PuneHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर