लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 699 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 64676 पर पहुंचा

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 19, 2020 20:05 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 66 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 64676 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेर में 209, कोटा में 143, जोधपुर में 73 और जयपुर में 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।10 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 908 हो गई है।राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 66 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेष में मिले 699 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेष का आंकड़ा बढ़कर 64676 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 224 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, इनमें बीकानेर में 209, कोटा में 143, जोधपुर में 73 और जयपुर में 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 10 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 908 हो गई है। मंगलवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1347 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 66 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 64676 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 49084 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, 908 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14684 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9578 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में 7825 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 6342, कोटा में 3875, बीकानेर में 3480, पाली में 3440, भरतपुर में 3341, अजमेर में 3215, सीकर में 2034, नागौर में 2020, बाड़मेर में 1990, उदयपुर में 1988, धौलपुर में 1923, भीलवाड़ा में 1512, जालौर में 1310, सिरोही में 1069, झालावाड़ में 1003, राजसमंद में 939, डूंगरपुर में 827, झुंझुनूं में 838 और चूरू में 774 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।वहीं, चित्तौड़गढ़ में 682, टोंक में 511, करौली में 492, श्रीगंगानगर में 483, दौसा में 436, बूंदी में 401, बांसवाड़ा में 387, बारां में 386, सवाई माधोपुर में 385, प्रतापगढ़ में 308, जैसलमेर में 306 (इनमें 14 ईरान से आए) और हनुमानगढ़ में 302 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 908 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 236 मरीजों की मौत हुई। जबकि, जोधपुर में 87, बीकानेर में 62, भरतपुर और अजमेर में 61-61, कोटा में 56, नागौर में 38, पाली में 34, अलवर में 23, उदयपुर में 19, धौलपुर में 18, बाड़मेर में 15, सीकर में 13, बारां और सवाई माधोपुर में 12-12, सिरोही और राजसमंद में 11-11, भीलवाड़ा में 10, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 कोरोना रोगी की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी अब तक मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया