लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 6,947 नए मामले, 194 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:42 IST

Open in App

चंडीगढ़/श्रीनगर 17 मई पंजाब में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,947 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,04,586 हो गयी। इस दौरान 194 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 12,086 हो गयी है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले रविवार को 7,038 नए मामले सामने आए थे। पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गयी और अब वह 73,616 हो गयी है।

वहीं जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के कारण रिकार्ड 73 लोगों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3222 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,344 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 2,47,952 हो गयी।

जम्मू क्षेत्र में 1,418 नए मामले सामने आए जबकि कश्मीर क्षेत्र में 1,926 नए मामले दर्ज किए गए।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,852 पहुंच गयी है जबकि अब तक 1,89,836 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

पंजाब के लुधियाना में सर्वाधिक 20 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हुई। जबकि बठिंडा में 19, संगरूर में 18, अमृतसर में 17 और फाजिल्का में 15 लोगों ने इस जानलेवा वायरस की वजह से दम तोड़ा।

मोहाली में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 889 नए मामले सामने आए। इसके बाद लुधियाना में 851, मुक्तसर में 619 और जालंधर में 586 नए मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर 11.58 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,552 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,18,884 हो गयी है।

राजधानी चंडीगढ़ में कोविड-19 के 620 नए मामले सामने आए हैं जबकि छह लोगों की इसके संक्रमण से मौत हो गयी। चंडीगढ़ में अब तक इस महामारी से 641 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन