लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले हटाए गए 68 दागी अफसर और कर्मचारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 24, 2020 04:35 IST

आयोग जिला अधिकारियों से इनकी वर्तमान तैनाती की जानकारी भी मांगी है. पिछले विभिन्न चुनावों में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण इन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है. आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने इन दागी अफसरों व कर्मियों की सूची जारी की है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने दागी सभी अफसरों और कर्मियों को चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है. बिहार के 68 दागी अफसरों और कर्मियों की सूची जारी कर इन्हें विधानसभा चुनाव के कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है.

पटना: चुनाव आयोग ने दागी सभी अफसरों और कर्मियों को चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है. इसके तहत बिहार के 68 दागी अफसरों और कर्मियों की सूची जारी कर इन्हें विधानसभा चुनाव के कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है.

आयोग जिला अधिकारियों से इनकी वर्तमान तैनाती की जानकारी भी मांगी है. पिछले विभिन्न चुनावों में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण इन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है. आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने इन दागी अफसरों व कर्मियों की सूची जारी की है.

हालांकि, निर्वाचन कार्य के दौरान इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नियंत्रण चुनाव आयोग ही करेगा. आयोग की ओर से जारी सूची में शामिल अधिकतर लोगों पर विभागीय कार्रवाई चल रही है और इनमें से कुछ पर दंडात्मक कार्रवाई भी हो चुकी ह.

चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे इन आरोपित अफसर-कर्मियों के संबंध में 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपे, ताकि चुनाव के दौरान इनकी भूमिका के संबंध में निर्णय लिया जा सके. आयोग की कलेक्टरों के साथ अहम बैठक आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की सोमवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक होगी.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवास करेंगे. इस बैठक में ईवीएम की जांच, ईवीएम की सुरक्षा, मतदाता सूची में नाम अंकित किए जाने, सभी बूथों को चिन्हित करने के बाद वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन, चुनावी सभाओं को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारी, मतदाता जागरूकता कार्यक्र म सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?