लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 679 नए मामले, 12 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 09:17 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 679 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,49,283 हो गई। वहीं, संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 18,459 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, नादिया तथा उत्तर 24 परगना जिले में तीन-तीन, जबकि हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्द्धमान, बांकुरा और दार्जिलिंग जिलों में एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम 681 लोग स्वस्थ हुए, जिससे संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,22,023 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.24 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में अभी 8,801 लोग उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक 1.70 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,39,387 लोगों का टीकाकरण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी