लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:39 IST

Open in App

आइजोल, 13 नवंबर मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,309 हो गई है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण 50 नए मामले आइजोल जिले से आए हैं। इसके अलावा मामित जिले से आठ, स​रछिप जिले से सात तथा लुंगलेई एवं सैतुअल जिले से एक-एक मामला सामने आया है।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण के नए मामलों में मिजोरम पुलिस सेवा के दो जवान, इंडियन रिजर्व बटालियन के आठ जवान, सात पुलिसकर्मी एवं भारतीय वायु सेना का एक जवान भी शामिल है।

बयान के अनुसार प्रदेश में इस समय 515 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 2,792 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और दो लोगों की महामारी के कारण मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए