लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:51 IST

Open in App

ईटानगर, 15 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,872 हो गई। वहीं, इस दौरान 69 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 53,073 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है और संक्रमण दर अभी 1.63 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 271 हो गई। राज्य में अभी 528 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक 11.01 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 10,51,141 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी