लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 631 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:28 IST

Open in App

आइजोल, 12 नवंबर मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 631 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,548 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 456 पर ही स्थिर रही। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमितों में 145 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,838 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 732 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,21,254 तक पहुंच गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 4,426 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से ठीक होने की दर 95 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.35 प्रतिशत बनी हुई है। मिजोरम में संक्रमण की दर बढ़कर 14.26 प्रतिशत हो गयी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक मिजोरम में अब तक 5.31 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान