पूर्वोत्तर राज्य के 61 पुलिस अधिकारी एनईपीए से उत्तीर्ण

By भाषा | Published: August 28, 2021 11:26 AM2021-08-28T11:26:25+5:302021-08-28T11:26:25+5:30

61 police officers from northeastern state pass NEPA | पूर्वोत्तर राज्य के 61 पुलिस अधिकारी एनईपीए से उत्तीर्ण

पूर्वोत्तर राज्य के 61 पुलिस अधिकारी एनईपीए से उत्तीर्ण

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी (एनईपीए) से विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के कुल 61 पुलिस अधिकारी उत्तीर्ण हुए। एक अधिकारी ने बताया कि ये पुलिस अधिकारी उस दल का हिस्सा थे जिन्होंने 48वां बेसिक कोर्स पूरा किया जो पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था। अकादमी के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के कुल 16 पुलिस उपाधीक्षक, त्रिपुरा के 10 पुलिस उपाधीक्षक, मणिपुर के पांच उप निरीक्षक, सिक्किम के 10 उप निरीक्षक और मेघालय होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस के 20 उप निरीक्षक शुक्रवार को पास हुए। इनमें 12 महिला अधिकारी भी शामिल रहीं।’’ उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को पुलिस विज्ञान, विधि अध्ययन और सामाजिक विज्ञान में प्रशिक्षण दिया गया तथा साथ ही अभ्यास, हथियार प्रशिक्षण, शारीरिक क्षमता, पुलिस अभियान और रणनीति में प्रशिक्षण दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 61 police officers from northeastern state pass NEPA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NEPA