लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:16 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 61 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03995 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 61 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 10, दुर्ग से 10, बालोद से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से दो, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से तीन, कोरिया से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से 11, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से दो और सुकमा से छह मामले है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1003995 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,485 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 959 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,551 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,831 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतChhattisgarh: पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल से कनेक्शन के आरोप में 2 नाबालिग हिरासत में, रायपुर में ATS ने की बड़ी कार्रवाई

कारोबारकौन हैं अंकित यादव?, शिक्षा, स्वास्थ्य, वंचित वर्गों की देखभाल और पशु कल्याण पर काम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर