लाइव न्यूज़ :

इस साल 61 भारतीय जवान हुए शहीद, दुश्मन देश ने किया 820 बार सीजफायर का उल्लंघन

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 19:31 IST

साल 2017 में आतंक विरोधी अभियानों में 30, सीजफायर के उल्लंघन के दौरान 14 और घुसपैठ होने के दौरान 17 जवान शहीद हुए हैं।

Open in App

पड़ोसी देश ने साल 2017 में भी अपनी नापाक हरकतों पर रोक नहीं लगाई और उसने भारतीय सेना पर न केवल अचानक हमला किया बल्कि बॉर्डर पर घुसपैठ के जरिए आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया है। हालांकि उसकी इन घटिया हरकतों को भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है और आतंवादियों का सफाया किया।

एएनआई की मानें तो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में आतंक विरोधी अभियानों में 30, सीजफायर के उल्लंघन के दौरान 14 और घुसपैठ होने के दौरान 17 जवान शहीद हुए हैं। कुल मिलाकर 61 जवान शहीद हुए हैं। इनमें 3 आईएएफ के जवान शामिल हैं।

वहीं, भारतीय सेना ने आतंकवादी गतिविधियों को करारा जवाब देते हुए इस साल 210 आतंकवादियों को मार गिराया,  जिसमें 72 आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर और 148 अन्य जगह पर मार गिराए गए हैं। जबकि, अबतक 820 बार पड़ोसी देश ने सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पिछले दिनों शहीद हुए अपने चार जवानों की शहादत का बदला ले लिया है।  मंगलवार को भारतीय जवानों ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना एलओसी पारकर पाक अधिकृत कश्मीर में दाखिल हुई और पाकिस्तान के तीन सैनिक मार गिराए। एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हो गया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन पर ये जवाबी कार्रवाई की थी।

23 दिसंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर के राजोरी के केरी इलाके से सटे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने फिर सीजफायर तोड़ा था और गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की ओर से की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक मेजर समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा एक घायल सैन्यकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। 

टॅग्स :भारतीय सेनासीमा सुरक्षा बलआतंकवादीएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण