लाइव न्यूज़ :

26 साल में पहली बार IIM–Indore ने बनाया नया रिकॉर्ड, केवल 2 महीने के इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को मिले अधिकतम 6 लाख का वजीफा

By भाषा | Updated: November 3, 2022 13:58 IST

Open in App

भोपाल: अगली गर्मियों में दो महीने की इंटर्नशिप के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-आई) के विद्यार्थियों को नियोक्ताओं की ओर से वजीफे की सबसे ऊंची पेशकश छह लाख रुपए के स्तर पर रही है। आईआईएम-आई के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि संस्थान के 26 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब गर्मियों की इंटर्नशिप के बदले दिए जाने वाले वजीफे का आंकड़ा इस स्तर पर पहुंचा है। 

2 महीने के इंटर्नशिप के लिए पेशकश की गई औसतन 2.74 लाख रुपए

अधिकारी के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप की प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईआईएम-आई के दो प्रमुख पाठ्यक्रमों के कुल 606 विद्यार्थी शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए नियोक्ताओं द्वारा औसतन 2.74 लाख रुपए के वजीफे की पेशकश की गई। 

2 और 5 साल वाले प्रोग्राम में के छात्रों को मिले है प्लेसमेंट

अधिकारी के अनुसार, प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने वालों में आईआईएम-आई के दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एमबीए का समतुल्य पाठ्यक्रम) और पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह बैच देशभर के भारतीय प्रबंधन संस्थानों में संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा बैच है और इसके विद्यार्थियों की पढ़ाई वर्ष 2024 में खत्म होनी है। 

कंसल्टिंग क्षेत्र में मिले है ज्यादा इंटर्नशिप 

अधिकारी के मुताबिक, आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का मौका देने में देश-विदेश की 140 से ज्यादा कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत प्रस्ताव परामर्श (कंसल्टिंग) के क्षेत्र में दिए गए। 

टॅग्स :IIM Indoreभारतनौकरीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?