लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में परिवार पर हमला, भगवा गमछाधारी 25 लोगों के झुंड पर आरोप

By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:04 IST

घटना की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में एएमयू के छात्र रेलवे स्टेशन पहुंच गये और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर स्थिति सामान्य हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअफसाना के मुताबिक इस हमले में परिवार के कुल छह लोग घायल हो गए।बड़ी संख्या में एएमयू के छात्र रेलवे स्टेशन पहुंच गये और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।

अलीगढ़ में अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में एक परिवार पर हमला किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र रेलवे स्टेशन पहुंच गये। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने मामले की जांच की मांग की है।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज निवासी अफसाना बेगम अपने बेटे शफीक के इलाज के लिये अपने कुछ परिजनों के साथ रविवार शाम कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रही थी। दर्ज मामले के अनुसार अफसाना और उसके परिजन जब ट्रेन से उतर रहे थे तभी कुछ यात्रियों ने ट्रेन में जबरन चढ़ने की कोशिश की। इस पर कहासुनी और धक्का—मुक्की हो गयी।बहरहाल, परिवार के सभी लोग ट्रेन से नीचे उतरे। इसी बीच, भगवा गमछाधारी करीब 25 लोगों के झुंड ने अफसाना और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। अफसाना के मुताबिक इस हमले में परिवार के कुल छह लोग घायल हो गए। उनमें शफीक और फहीम को ज्यादा चोट लगने के कारण एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाकी चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गये। घटना की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में एएमयू के छात्र रेलवे स्टेशन पहुंच गये और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर स्थिति सामान्य हुई। इस बीच, एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रोफेसर नजमुल इस्लाम ने मामले की जांच की मांग की है।

टॅग्स :अलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

क्राइम अलर्टAligarh Accident: कैंटर और ट्रक में टक्कर, आग में जिंदा जले 4 लोग, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव