लाइव न्यूज़ :

NRC लिस्ट से बाहर है देश के पूर्व राष्ट्रपति के भतीजे का नाम, ममता ने कहा- मैं क्या कह सकती हूं

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 1, 2018 18:52 IST

भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के भतीजे जियाउद्दीन अली अहमद ने दावा किया कि उनका नाम एनआरसी में नहीं है, जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताया।

Open in App

नई दिल्ली, 01 अगस्तः असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की ओर से जारी अंतिम मसौदे में 40 लाख आवेदकों का नाम शामिल नहीं किया गया है। इस मुद्दे को जोर शोर से पंश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी उठा रही है, जिसका शोर संसद से लेकर राजीनित के गलियारों में सुनाई दे रहा है। वहीं, इस मसौदे में ऐसे लोगों का भी नाम शामिल नहीं किया गया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

दरअसल, भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के भतीजे जियाउद्दीन अली अहमद ने दावा किया कि उनका नाम एनआरसी में नहीं है, जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जियाउद्दीन अली अहमद ने दावा कर कहा, 'एनआरसी सूची में हमारे नामों का उल्लेख नहीं किया गया है क्योंकि मेरे पिता (एकरामुद्दीन अली अहमद) के नाम का उल्लेख विरासत डेटा दस्तावेज में नहीं थी। मैं अपने चाचा (फखरुद्दीन अली अहमद) के परिवार के संपर्क में हूं।' बता दें, एकरामुद्दीन अली अहमद का परिवार असम के कामरुप जिले में रंगिया गांव में रहता है। फखरुद्दीन अली अहमद 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति रहे थे।

इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि हमारे पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के सदस्यों का नाम एनआरसीएसम सूची में नहीं हैं। इसके अलावा मैं क्या कह सकती हूं? ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके नाम लिस्ट में नहीं हैं।'गौरतलब है कि सोमवार को एनआरसी के अंतिम मसौदे के मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपत्ति जाहिर की थी और उन्होंने कहा था कि वे 'भारतीय नागरिक' अपनी ही जमीन पर 'शरणार्थी' हो गए हैं। केंद्र सरकार 'वोट बैंक की राजनीति' कर रही है। ममता ने यह भी दावा किया था कि कुछ ऐसे लोगों के भी नाम अंतिम मसौदे से हटा दिए गए हैं जिनके पास पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड हैं। मोदी सरकार ने 40 लाख लोगों को जबरन निकालने की कोशिश की है। 

वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार एनआरसी का अंतिम मसौदा प्रकाशित किया गया था, जिसमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.89 करोड़ के नाम शामिल किए गए। 

टॅग्स :एनआरसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो