पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 और लोगों की मौत, 3,294 नये मामले सामने आये
By भाषा | Published: April 10, 2021 10:50 PM2021-04-10T22:50:04+5:302021-04-10T22:50:04+5:30
चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 58 और लोगों की मौत होने से शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 7,448 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी के 3,294 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,69,733 हो गई। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
इसके अनुसार शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,015 थी।
होशियारपुर में 10, गुरदासपुर में सात और लुधियाना तथा जालंधर में छह-छह लोगों की मौत हुई।
बुलेटिन के अनुसार 2,385 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,270 पर पहुंच गई।
इस बीच चंडीगढ़ में 398 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,341 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 396 हो गई।
बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,265 है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।