लाइव न्यूज़ :

विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन में 5.56 एमएम की 25 इंसास राइफल और 12,061 कारतूस गायब, कैग ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: February 12, 2020 20:26 IST

कैग की यह रिपोर्ट 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए सामान्य और सामाजिक क्षेत्र से संबंधित है और यह बुधवार को केरल विधानसभा में पेश की गयी। कैग की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि एनलॉग संचार प्रणाली पर पुलिस की निर्भरता के चलते पलक्कड़, मलप्पुरम, इडुक्की और वायनाड में माओवादी रोधी अभियानों को झटका लगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसएपीबी में भंडार रजिस्टर और हथियार तथा गोला-बारूद से संबंधित रिकॉर्ड को ‘‘उचित रूप से नहीं रखा गया।’’ओवर राइटिंग, सुधार के लिए व्हाइट फ्लूइड के इस्तेमाल और प्रविष्टियां हटाने इत्यादि जैसी गड़बड़ियां पाई गईं।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने यहां विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन (एसएपीबी) में 5.56 एमएम की इंसास राइफलों और 12,061 कारतूसों के गायब होने का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

यह भंडाफोड़ एक संयुक्त जांच-पड़ताल में हुआ। कैग की यह रिपोर्ट 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए सामान्य और सामाजिक क्षेत्र से संबंधित है और यह बुधवार को केरल विधानसभा में पेश की गयी। कैग की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि एनलॉग संचार प्रणाली पर पुलिस की निर्भरता के चलते पलक्कड़, मलप्पुरम, इडुक्की और वायनाड में माओवादी रोधी अभियानों को झटका लगा।

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार स्पेक्ट्रम शुल्क का समय पर भुगतान करने और डिजिटल मोबाइल रेडियो की खरीद के लिए केंद्र सरकार से लाइसेंस लेने में ‘‘विफल’’ रही। लेखा परीक्षण में पाया गया कि एसएपीबी में भंडार रजिस्टर और हथियार तथा गोला-बारूद से संबंधित रिकॉर्ड को ‘‘उचित रूप से नहीं रखा गया।’’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भंडार रजिस्टरों में प्रविष्टियों में कई ओवर राइटिंग, सुधार के लिए व्हाइट फ्लूइड के इस्तेमाल और प्रविष्टियां हटाने इत्यादि जैसी गड़बड़ियां पाई गईं।’’ प्रविष्टियों और इनसे संबंधित सुधार का उचित सत्यापन नहीं कराया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि एसएपीबी में उपलब्ध रिकॉर्ड से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह पता चल सके कि उच्च अधिकारियों ने समय-समय पर कोई भौतिक सत्यापन किया हो। बटालियन में 16 अक्टूबर 2018 को भौतिक सत्यापन सहित संयुक्त जांच पड़ताल की गई, ताकि यह पता लग सके कि क्या हथियारों तथा गोला-बारूद का भंडार संबंधित रजिस्टरों में दर्ज आंकड़ों से मेल खाता है और क्या हथियारों तथा गोला-बारूद की लेखा प्रणाली ‘‘पुष्ट और विश्वसनीय’’ है।

सत्यापन का कार्य एसएपीबी परिसर में सहायक कमांडेंट के साथ किया गया जिसमें 5.56 एमएम की 25 इंसास राइफल और 12,061 कारतूस कम पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस विभाग इस बारे में जानता था, लेकिन इसने इसपर पर्दा डालने की कोशिश की और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पाया गया कि 9 एमएम के 250 ड्रिल कारतूस गायब थे और इस पर पर्दा डालने के लिए 250 नकली कारतूस रख दिए गए। इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं था कि ये नकली कारतूस एसएपीबी के पास कैसे आए। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि गंभीर सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को गायब कारतूसों तथा राइफलों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। इसमें यह भी सुझाव दिया गया कि हथियार और गोला-बारूद के बारे में इसी तरह की जांच-पड़ताल सभी बटालियनों और थानों में भी तत्काल की जानी चाहिए। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयननरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस