लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 520 नए मामले आए, संक्रमितों में 106 बच्चे शामिल

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:59 IST

Open in App

आइजोल, छह जुलाई मिजोरम में 106 बच्चों सहित कम से कम 520 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,854 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 353 मामले सामने आए, इसके बाद कोलासिब में 76 और लुंगलेई में 50 मामले आए।

उन्होंने बताया, "नए मरीजों में कम से कम 106 बच्चे हैं। आज के नए मामलों की संख्या 22 जून के बाद सबसे अधिक है।"

मिजोरम में अब 3,730 उपचाराधीन मरीज हैं और 18,026 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कोविड ​​​​-19 के लिए 5,06,918 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी ने बताया कि सोमवार तक 5.4 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे