झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 517 नए मामले, 12 और मरीजों की मौत
By भाषा | Published: June 6, 2021 06:22 PM2021-06-06T18:22:22+5:302021-06-06T18:22:22+5:30
रांची, छह जून झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 517 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,40,925 हो गई है। इसके साथ ही 12 और मरीजों की मौत होने से राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,046 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में रविवार को बताया कि 24 जिलों में से 15 जिलों में पिछले 24 घंटे में बीमारी से कोई मौत नहीं हुई है।
राज्य की राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे में दो-दो लोगों की मौत हुई है, जबकि बोकारो, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, पाकुड़ और सरायकेला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रण के 517 नए मामलों में से पूर्वी सिंहभूम में 73, धनबाद में 59 और रांची में 47 नए मामले सामने आए हैं।
झारखंड में वर्तमान में 6,239 उपचाराधीन मामले हैं और पिछले 24 घंटे में 1,098 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।