लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 5100 नए मामले, 17 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 5100 नए मामले आए। संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के बीच संक्रमण दर 4.93 प्रतिशत है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति पर अलर्ट है और करीब नजर रखे हुए है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 6,85,062 हो गयी जबकि 6.56 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,332 हो गयी है जबकि एक दिन पहले 14,589 मरीज थे।

दिल्ली में सोमवार को 3548 मामले आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। जबकि रविवार को 4033 मामले आए थे और 21 मरीजों की मौत हो गयी थी।

बुलेटिन के मुताबिक, आरटी-पीसीआर तरीके से 69,667 जांच और रैपिड एंटीजन तरीके से 33,786 जांच समेत कुल 1,03,453 नमूनों की जांच की गयी।

घर पर पृथक-वास में 8,871 लोग हैं जबकि सोमवार को 7,983 लोग पृथक-वास में थे। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 3291 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी