लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 51 मरीजों की मौत; 3,271 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 4, 2020 01:04 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 51 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 8,576 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के 3,246 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,93,316 हो गयी।

इस बीच राज्य में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 3,257 मरीज संक्रमण मुक्त हुये। इसी के साथ अब तक 4,60,634 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 93.38 फीसद हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 24,106 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें कॉलेज ऑफ मेडिसीन एंड सागर दत्ता हॉस्पीटल के प्राचार्य हासी दासगुप्ता भी शामिल हैं। दासगुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें काम के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाएगा।

राज्य में अब तक 60,02,928 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो