लाइव न्यूज़ :

जम्मू में जब्त हुई अफगान मूल की 51 किलोग्राम हेरोइन, कीमत 250 करोड़ से ज्यादा

By भाषा | Updated: August 7, 2018 03:16 IST

इस बरामदगी को मादक पदार्थ पर सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया गया।

Open in App

जम्मू, 7 अगस्तः मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के साथ उसके संबंध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने पंजाब जा रहे एक ट्रक से 250 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 51 किलोग्राम हेरोइन आज यहां जब्त की। यह हेरोइन अफगान मूल की है।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एस डी सिंह जामवाल ने आज शाम यहां पत्रकारों को बताया कि जम्मू क्षेत्र में अब तक की इस सबसे बड़ी बरामदगी के बाद ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।

इस मादक पदार्थ का आतंकवाद से संबंध होने और उसकी बिक्री के पैसे से आतंकवाद का वित्तपोषण होने के सबंध में पूछे गये सवाल पर संभावना से इनकार न करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘यह जांच का मामला है और हम अपनी जांच कर रहे हैं। ’’ 

उन्होंने इस बरामदगी को मादक पदार्थ पर सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया। उन्होंने बताया कि रद्दी कागज से लदा यह ट्रक उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा से पंजाब जा रहा था और उसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारवाल-भाटिंडी बाईपास के समीप पकड़ा। ट्रक में हेरोइन के एक-एक किलोग्राम के 51 पैकेट छिपाकर रखे गये थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी