लाइव न्यूज़ :

कच्चे माल की कीमतों में कटौती की मांग पर कोयंबटूर में 50,000 एमएसएमई ने कामकाज बंद रखा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:51 IST

Open in App

कोयंबटूर/इरोड (तमिलनाडु), 20 दिसंबर विभिन्न उद्योगों में उपयोग किये जाने वाले कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कोयंबटूर जिले के करीब 50,000 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) ने सोमवार को अपना कामकाज बंद रखा।

उद्योग सूत्रों ने बताया कि एक दिन कामकाज बंद होने से 1500 करोड़ रूपये के उत्पादन नुकसान हुआ है क्योंकि ये उद्योग दोपहिया से लेकर छह पहिया वाहनों, मोटर एवं पंप के कल-पुर्जे, रक्षा एवं नौसेना क्षेत्रों के उपकरणों और प्लास्टिक उद्योगों से जुड़ी चीजों का विनिर्माण करते हैं।

तमिलनाडु एसोसिएशन ऑफ कॉटेज एंड टाइनी इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष जे. जेम्स ने कहा कि कच्चे माल की कीमतें पिछले एक साल से लगातार बढ़ती जा रही हैं, उनके मूल्य 40 से 70 फीसद तक बढ़ गये हैं तथा कुछ के तो शत-प्रतिशत दाम बढ़ गये हैं, जिसके फलस्वरूप ज्यादातर उद्योगों में नौकरियां घट गयी हैं तथा 40 औद्योगिक संघों ने अखिल भारतीय एमएसएमई एसोसिएशन परिषद के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया है।

पीलामेडू, सिडको,किनाथुकावू, थुडियालुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में दिन भर हड़ताल के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

जेम्स ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने के अलावा केंद्र सरकार को विभिन्न कच्चे माल की दर तय करने के लिए एक समिति बनानी चाहिए।

फेडरेशन ऑफ तमिलनाडु मर्चेंट्स एसोसिएशन ने भी इरोड के जिलाधिकारी एच कृष्णनुन्नी को एक ज्ञापन सौंपा और उनसे कपड़ा -प्रिटिंग, चमड़ा, प्लास्टिक एवं खाद्योत्पाद के कच्चे मालों के दामों को घटाने के वास्ते कदम उठाने के लिए उसकी ओर से तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधित्व करने की मांग की।

अपने ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि अल्पावधि में कपड़ा एवं अन्य उद्योगों के कच्चे मालों के दाम बढ़ गये हैं जिससे वे अपना धंधा नहीं चला पा रहे हैं।

उसने कहा कि इसके अलावा केंद्र सरकार ने कपड़ा उत्पादों पर जीएसटी पांच फीसद से बढ़ाकर 10 फीसद कर दिया है जिससे कपड़ा उद्योग पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो