लाइव न्यूज़ :

सेना की भर्ती में 50 उम्मीदवारों के दस्तावेज पाए गए फर्जी, 4 लाख रुपये तक दलालों को देने की हुई थी बात

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:10 IST

विज्ञप्ति में कहा गया कि लग रहा है कि इस घोटाले की जड़े गहरी है और दलाल उत्तरी मैदान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों को बरगला रहे हैं। इनमें से कई देशभर में आयोजित रैली में दिखते हैं जिनके पास फर्जी दस्तावेज हैं जो हर राज्य की अर्हता के अनुरूप है।

Open in App
ठळक मुद्देकई तो ऐसे हैं जो देशभर में आयोजित रैली में दिखते हैं जिनके पास फर्जी दस्तावेज हैं जो हर राज्य की अर्हता के अनुरूप है।उम्मीदवारों से फर्जी दस्तावेज के साथ उनके मेाबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं ।

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने आए उम्मीदवारों में से करीब 50 को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। फर्जी दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक और जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं जिसे उत्तर प्रदेश और बिहार के उम्मीदवारों ने जमा कराया गया था।अधिसूचना के मुताबिक सैनिकों की तकनीकी श्रेणी, नर्सिंग सहायक, पशु चिकित्सा, सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती होनी थी। अधिसूचना के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों के उम्मीदवारों को ही भर्ती में शामिल होने के लिए कहा गया था। उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर में 15 से 20 सितंबर के बीच भर्ती रैली आयोजित की गई है।विज्ञप्ति में कहा गया कि लग रहा है कि इस घोटाले की जड़े गहरी है और दलाल उत्तरी मैदान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों को बरगला रहे हैं। इनमें से कई देशभर में आयोजित रैली में दिखते हैं जिनके पास फर्जी दस्तावेज हैं जो हर राज्य की अर्हता के अनुरूप है।बयान में कहा गया, ‘‘ उम्मीदवारों ने बताया कि उन्होंने दलालों को फर्जी दस्तावेजों के लिए 2,000 से 25,000 रुपये का भुगतान इस करार के साथ किया था कि नियुक्ति होने पर एक लाख से चार लाख रुपये और देंगे।’’ इनमें से कई प्रत्याशियों को पेशेवर दलालों ने झांसे में लिया और रैली से पहले ही फर्जी दस्तावेज बनाने और निवास प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कोलकाता पहुंच गए थे।बयान के मुताबिक उम्मीदवारों से फर्जी दस्तावेज के साथ उनके मेाबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं । भर्ती अधिकारी एस हेमंत नाथ ने बैरकपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :नौकरीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं