लाइव न्यूज़ :

चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच फ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, 29 जुलाई को वायुसेना में होगा शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: July 27, 2020 12:21 IST

राफेल विमान को ताकतवर बनाती है इसमें लगने वाली मिसाइलें। इन मिसाइलों की अचूक और सैकड़ों किलोमीटर तक की मारक क्षमता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देराफेल विमान में मीटोर Air to Air मिसाइल से सुसज्जित होगा जिसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर है।राफेल विमान बिना सीमा पार किए दुश्मन देश के विमान को तबाह कर सकता है।मीटोर के अलावा दूसरा मिसाइल राफेल, स्काल्प होगा। स्काल्प की मारक क्षमता 600 किलोमीटर तक की है।

नई दिल्ली: भारत व चीन सीमा से सटे कई जगहों पर अब भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी है। इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि आज फ्रांस से भारत के लिए 5 राफेल लड़ाकू विमान ने उड़ान भरा है। 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायु सेना के बेड़े में ये सभी पांचों लड़ाकू विमान शामिल हो जाएगा।

विमान को भारतीय वायु सेना के टैंकर विमानों द्वारा भारत के लिए रवाना होने से पहले संयुक्त अरब अमीरात में एक एयरबेस के रास्ते पर फिर से उतारा जाएगा।

इन विमानों को भारतीय वायुसेना के पायलट उड़ा रहे हैं और ये रीफ्यूलिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा एयरबेस पर रुकेंगे।

36 विमानों के समझौते की यह पहली खेप है-

पांचों राफेल विमान 7364 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके बुधवार को अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इन पांचों विमानों की तैनाती चीन सीमा विवाद के मद्देनजर की जाएगी।

ये पांच विमान भारत और फ्रांस के बीच हुई 36 विमानों के समझौते की पहली खेप है। अबतक वायुसेना के 12 लड़ाकू पायलटों ने फ्रांस में राफेल लड़ाकू जेट पर अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। कुछ और अपने प्रशिक्षण के उन्नत चरण में हैं। 

इन विमानों में हवा में ईंधन भरने वाले 2 रिफ्यूलर भी आएंगे-

बता दें कि राफेल भारतीय वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का हिस्सा बनेगा जो राफेल विमान से सुसज्जित पहला स्क्वाड्रन है।  फ्रांस से यूएई के यात्रा के दौरान राफेल विमान के साथ हवा में ईंधन भरने वाले 2 रिफ्यूलर भी आएंगे। भारतीय वायु सेना के पायलट जिन्होंने राफेल विमान के उड़ान की ट्रेनिंग ली है वही विमान उड़ाकर लेकर भारत आएंगे।

 

टॅग्स :राफेल सौदाइंडियाचीनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप