लाइव न्यूज़ :

झारखंड में गढ़वा जिले में पटाखे की दुकान में लगी आग से हुई 4 बच्चे समेत 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2025 16:52 IST

आग की चपेट में 5 लोग आ गए जिन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में पांचों की मौत हो गई। 

Open in App

रांची:झारखंड में गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव में पटाखे की दुकान में भीषण आग लग जाने से हादसे में 4 बच्चे समेत 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। यह क्षेत्र झारखण्ड और छत्तीसगढ़ का बॉर्डर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदरमाना गांव में पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई। जैसे ही पटाखा दुकान में आग लगी तो चारों तरफ बम और पटाखा फटने की आवाज गूंजने लगी। देखते ही देखते आसपास में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां से सभी लोग जान बचा कर भागने लगे। इस आग की चपेट में 5 लोग आ गए जिन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में पांचों की मौत हो गई। 

मृतकों में 4 बच्चे एवं एक व्यक्ति शामिल हैं। इधर, आग लगने की खबर पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आसपास के घर के लोग वहां से घर छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

टॅग्स :झारखंडअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर