लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस आए सामने, पाबंदियों को किया गया और सख्त

By रजनीश | Updated: March 29, 2020 13:14 IST

कश्मीर में ही रविवार को कोविड-19 से दूसरी मौत हो गई है। इसके बाद अब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर पाबंदियां और सख्त कर दी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में लोगों के आवागमन और एकजुट होने पर रविवार को लगातार 11वें दिन प्रतिबंध जारी रहे।धर्म गुरुओं ने लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने और मस्जिद न जाने की अपील की।

कश्मीर में 5 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आया है। इनमें से 2 श्रीनगर के,  2 बड़गाम और 1 बारामूला के व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये जानकारी जम्मू कश्मीर सरकार के प्रिसिंपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने दी। 

कश्मीर में ही रविवार को कोविड-19 से दूसरी मौत हो गई है। इसके बाद अब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर पाबंदियां और सख्त कर दी गईं। इससे पहले शनिवार को 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में लोगों के आवागमन और एकजुट होने पर रविवार को लगातार 11वें दिन प्रतिबंध जारी रहे। उन्होंने बताया कि वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के मकसद से लोगों की आवाजाही सीमित करने के लिए समूची घाटी में पाबंदियां लगा दी गई हैं। 

ये सख्त प्रतिबंध रविवार तड़के कोविड-19 के दूसरे मरीज की मौत के मद्देनजर लगाए गए हैं। मृतक शनिवार को संक्रमित पाए गए 13 लोगों में शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि घाटी की ज्यादातर सड़कों को सील कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगा दिए हैं। 

प्रशासन ने लोगों से लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। धर्म गुरुओं ने लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने और मस्जिद न जाने की अपील की।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?