लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 13:21 IST

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 5 लोगों की मौत। कई लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जहरीली शराब का कहर।5 लोगों की हुई मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या। पुलिस ने की मामले में कार्रवाई शुरू।

बिहार: जिस शहर में शराब बंद है, खबर उसी शहर की है। बिहार के सारण जिले में  जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से यह मौतें हुई हैं, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि मसरख और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फिर एक-एक कर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी ने सोमवार शाम में एक जगह पर शराब पी थी।  इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम को सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज छपरा में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मौतों के मामले सामने आते रहे हैं। 5 अगस्त 2022 को बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोगों ने अपनी आंख की रोशनी को खो दी थी। वहीं 21 मार्च 2022 को बिहार के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई थी। 5 नवंबर 2021 में मुजफ्फरपुर के बेतिया में 8 और गोपालगंज में 16 लोगों की मौत हो गई। शराब से हो रही मौतों को लेकर कई सियासी पार्टियों ने शराबबंदी कानून के समीक्षा करने की मांग कर चुकी हैं।

टॅग्स :बिहारशराबनीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील