लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2021 13:35 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,214 हो गई। वहीं, दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 259 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 49 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 14, वेस्ट कामेंग, लेपरादा, पापुमपरे तथा अंजॉ में पांच-पांच, लोअर सुबनसिरी में चार, चांगलांग, लोहित, लोअर सियांग तथा वेस्ट सियांग में दो-दो और ईस्ट कामेंग, शी -योमी तथा पक्के केसांग में एक-एक नया मामला सामने आया। अधिकारी ने बताया कि नए 49 मामलों में से 44 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में और पांच आरटी-पीसीआर जांच में सामने आये। राज्य में अभी 1,260 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। रविवार को 169 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 50,695 हो गई। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 2.04 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10,29,898 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,28,980 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 85 नए मामले

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?