शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: देश में कोरोना संक्रमण से करीब 48 लाख लोग हुए ठीक, पढ़ें आज की अन्य खबरें

By भाषा | Published: September 25, 2020 06:47 PM2020-09-25T18:47:34+5:302020-09-25T18:47:34+5:30

भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 47.5 लाख से अधिक हो गई है।

48 million people recover from Corona infection in the country, read other news today | शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: देश में कोरोना संक्रमण से करीब 48 लाख लोग हुए ठीक, पढ़ें आज की अन्य खबरें

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार विधानसभा चुनाव 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होंगे, मतगणना 10 नवंबर को: चुनाव आयोग पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 92,290 पहुंच गई है।

नयी दिल्ली:  शुक्रवार को शाम छह बजे तक भाषा से जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

बिहार विधानसभा चुनाव 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होंगे, मतगणना 10 नवंबर को: चुनाव आयोग

नयी दिल्ली, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को, मतदान होगा जबकि सभी चरणों के लिए मतगणना 10 नवंबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 48 लाख के करीब पहुंची

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 47.5 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 92,290 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वायरस जांच कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में करीब सात करोड़ जांच की गई

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये पिछले 24 घंटे में 14,92,409 नमूनों की जांच की गई। इस तरह, देश में अब तक करीब सात करोड़ जांच हुई है। वहीं, संक्रमित होने की दर 8.44 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसपीबी वायरस लीड निधन कोरोना वायरस से जूझ रहे मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन

चेन्नई, अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अगस्त में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था।

भाजपा संबोधन दशकों तक किसानों से ‘खोखले’ वादे करने वाले अब उन्हीं के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयकों को लेकर सरकार पर निशाना साधने पर विपक्षी दलों को शुक्रवार को आड़े हाथ लिया और कहा कि जिन्होंने दशकों तक किसानों के नाम पर सिर्फ नारे लगाए और ‘‘खोखले’’ वादे किए वे आज अपने ‘‘राजनीतिक स्वार्थ’’ के लिए उन्हीं के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले 58 लाख के पार

नयी दिल्ली, भारत में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 90 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कुल मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए हैं।

पंजाब हरियाणा लीड किसान प्रदर्शन कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर उतरे

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के किसान शुक्रवार को विवादित कृषि विधेयकों को हाल में संसद से पारित करने के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

संरा जलवायु नीतीश नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन पर राज्य के सतत विकास प्रयासों को साझा किया

संयुक्त राष्ट्र, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन पर आयोजित एक बैठक में अपने राज्य की नीतियों और पर्यावरण अनुकूल कृषि तथा जल संरक्षण सहित सतत विकास प्रयासों को साझा किया जिनका उद्देश्य वैश्विक तापमान 1.5 सेल्सियस ने नीचे रखने के लक्ष्य को पाने में योगदान देना है।

आईएमएफ आत्मनिर्भर महत्वपूर्ण पहल है ‘आत्मनिर्भर भारत’ : आईएमएफ

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को एक अहम पहल करार दिया है।

अमेरिका वायरस टीका साल के अंत तक कोविड-19 का टीका आने पर बन सकता है इतिहास: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के टीके के साल के अंत तक आने की उम्मीद है और यदि ऐसा होता है, तो यह किसी भी वायरस के टीके को विकसित करने में लगा सबसे कम समय होगा।

आईपीएल लीड गावस्कर कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद गावस्कर ने टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया

दुबई, महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर भद्दी टिप्पणी करके विवाद में फंस गये।

वित्त मंत्रालय डिजिटल बैंकों ने एक महीने में एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल भुगतान माध्यमों से जोड़ा

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान शुरू किये जाने के एक महीने में ही करीब एक करोड़ ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के माध्मयों से जोड़ा है। भाषा कृष्ण कृष्ण उमा उमा

Web Title: 48 million people recover from Corona infection in the country, read other news today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे