लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में कोविड-19 के 459 नए मामले आए, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:07 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), छह मार्च महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के 459 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,103 हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार रात तक जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,910 थी।

उन्होंने कहा कि 179 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे जिले में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 47,909 हो गई।

उन्होंने कहा कि जिले में शुक्रवार को पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,284 हो गई।

औरंगाबाद नगर निगम के आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने कहा, "प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। अतीत में, जब मामलों की संख्या बढ़ी थी, तो हमने इसे अच्छी तरह से संभाल लिया था। हालांकि यह लॉकडाउन की अवधि है। लेकिन अब यह एक चुनौती होगी।"

अधिकारी ने कहा कि एक मार्च के बाद से, औरंगाबाद जिले में कोविड​​-19 के 1,737 नए मामले सामने आ चुके हैं और 911 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। एक मार्च से शुक्रवार रात तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य जिलों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जालना जिले में 202 नए मामले, बीड में 97, लातूर में 108, नांदेड़ में 128, उस्मानाबाद में 26, हिंगोली में 46 और परभणी में 47 मामले आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि परभणी में, विदर्भ क्षेत्र के जिलों से आने वाली बसों पर प्रतिबंध, राजनीतिक मार्च, आंदोलन और धार्मिक पूजा स्थलों पर प्रतिबंध 15 मार्च तक जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी