लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,456 नये मामले, 183 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:02 IST

Open in App

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,456 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,69,332 हो गयी जबकि 183 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,496 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,430 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,77,230 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51,078 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.03 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है। धुले, जालना, हिंगोली और वाशिम जिलों के ग्रामीण हिस्सों के अलावा मालेगांव, धुले और नांदेड़ के नगर निगम क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। राज्य के अहमदनगर जिले में बुधवार को सर्वाधिक 653 नये मामले सामने आए, उसके बाद पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 608 नये मामले दर्ज किए गए। पुणे शहर में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 32 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नये मामले सामने आए जबकि चार मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 1,78,004 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राज्य में अब तक 5,41,54,890 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील