लाइव न्यूज़ :

बिहार के अररिया में 4.3 तीव्रता का भूकंप; EMSC ने कहा- नेपाल, बांग्लादेश में भी महसूस किए गए होंगे झटके

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2023 08:17 IST

पिछले महीने, उत्तरी अफगानिस्तान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित उत्तरी भारत में तेज झटके आए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे भूकंप पूर्णिया के पास उपरिकेंद्र के नीचे 10 किमी की उथली गहराई पर आया।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप के झटके नेपाल और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए होंगे।

पटनाः भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि बिहार के अररिया और सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बुधवार सुबह करीब 5.35 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप पूर्णिया के पास उपरिकेंद्र के नीचे 10 किमी की उथली गहराई पर आया।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (EMSC) ने भी भूकंप की सूचना साझा की। उसने इसकी तीव्रता 4.3 बताई। उसने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए होंगे। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

पिछले महीने, उत्तरी अफगानिस्तान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित उत्तरी भारत में तेज झटके आए थे। कथित तौर पर भूकंप तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में महसूस किया गया था।

वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इससे पहले 9 अप्रैल को निकोबार द्वीप में रविवार को 10 किमी की गहराई में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप शाम करीब 4:01 बजे आया।

टॅग्स :भूकंपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब