लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अग्निकांड में 43 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जानें अब तक का घटनाक्रम

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2019 13:54 IST

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत। ये आग रविवार सुबह करीब 5 बजे सेंट्रल दिल्ली के पास स्थित एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी।

Open in App
ठळक मुद्देफैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गईराहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के उप-कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है, हम अभी भी इमारत में फंसे लोगों को खोज कर रहे हैं।

-प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली आग की घटना में अपनी जान गंवाने वालों मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार का ऐलान। 

-दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का किया ऐलान। इसके साथ ही घायलों का इलाज भी राज्य सरकार करवाएगी।

-बिल्डिंग के मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत केस रजिस्टर किया गया है। दिल्ली पुलिस डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज ने कहा, 'बिल्डिंग मालिक रेहान, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है, वह अभी फरार है।' 

-दिल्ली पुलिस के पीआरओ एएस रंधावा ने कहा '43 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहां रखे हुए प्लास्टिक चीजों की वजह से बहुत ज्यादा धुआं हुआ। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।

-बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ऐलान किया कि पार्टी की तरफ से पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

-नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम पहुंची घटनास्थल पर। इस आग की घटना में 43 लोगों की हो चुकी है मौत।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया। उन्होंने कहा, आग की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, आग में झुलसे लोगों के तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं।

-दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने रानी झांसी रोड घटना पर कहा, 'अब तक हमने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है, जिनमें से ज्यादातर धुएं से प्रभावित हैं।' उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है। 

-दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत। ये आग रविवार सुबह करीब 5 बजे सेंट्रल दिल्ली के पास स्थित एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी। इस भीषण अग्निकांड में मारे गए ज्यादातर लोग मजदूर थे, जो घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिल्लीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया